फर्राटेदार अंग्रेज़ी भोंकना सीखे। क्योंकि फर्राटेदार नही बोलोगे तो लोग थूक के आगे निकल जाएंगे
अंग्रेज़ी फर्राटेदार ही क्यों बोले भाई ?
कोई रेस है ? भाषा है ना फिर भाषा में कैसी रेस मुझे अभी संवेदना व्यक्त करनी है उसके लिए ज़रूरी है फर्राटेदार ही बोले तभी हम अंग्रेज़ की औलाद कहलायेंगे ? बड़ी बड़ी कम्पनीयों में छोटे छोटे संस्थानों में पहली शर्त फर्राटेदार अंग्रेज़ी का ज्ञान हो।
अंग्रेज़ी में पहले हम वाक्य (sentence) समझते हैं ,
कथनवाचक वाक्य (Assertive sentence)
प्रश्नवाचक वाक्य (interrogative sentence)
आज्ञावाचक वाक्य (Imperative Sentence)
विस्मयादिबोधक वाक्य (Exclamatory Sentence)
उसमे भी सकारात्मक वाक्य (Affirmative sentence) नकारात्मक वाक्य (Negative Sentence)..... फिर कालो का भेद पहचानते हैं।
भूतकाल Past Tense ,
वर्तमान काल Present Tense, भविष्य काल Future Tense
इसमें भी चार भेद पहचानते हैं
Simple Tense सामान्य काल
Continuous Tense अपूर्ण काल
Perfect Tense पूर्ण काल
Perfect Continuous tense
अब यही सब भूत, वर्तमान भविष्य में घुसेड़ने के बाद क्रिया पहचानो, शब्दों का रूप पहचानो, रूढ़ शब्द यौगिक शब्द जानो, फिर Direct, Indirect Speeches, Active Voice Passive Voice,
फिर संज्ञा दीदी (Noun) फिर सर्वनाम चिच्चा (Pronoun) को समझो उसमे भी संज्ञा दीदी के चार बच्चों को समझो।
Common moun (जातिवाचक संज्ञा)
Proper noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा )
Collective noun (समूहवाचक संज्ञा )
Abstract noun (भाववाचक संज्ञा) उसके बाद Adjective (विशेषण),
Verb (क्रिया),
Adverb ( क्रियाविशेषण),
Preposition (संबंधवाचक अव्यय) ,
Conjunction (समुच्चयबोधक अव्यय) , Interjection (विस्मयादिबोधक अव्यय ),
Singular number (एक वचन
Plural number (बहुवचन), Gender (लिंग)
Masculine gender (पुल्लिंग)
Feminine gender (स्त्रीलिंग)
Neuter gender (नपुंसक लिंग/ तृतीय लिंग तौबा तौबा कितनी अपमान जनक बातें कर रही है ये भाषा 🤭) Common gender (उभयलिंग) देख रहो हो बे जिसको लिए इतना पगलाए हो उस भाषा में कितनी उत्तेजनात्मक क्रिया होरही है, वासना से परिपूर्ण भाषा।
उसके बाद आती है Degree मतलब हमारी स्नातकोत्तर, की डिग्रियां भी कुछ नही इनकी भी तीन चार औलादें है बे (मुसलमान बच्चे पैदा करते हैं, अंग्रेज़िया भी तो ले धड़ाधड़ हर बार तीन चार बच्चे पैदा कर रही है लेकिन वो प्रिय है और हम दुश्मन 😏)
Positive Degree, Comparative Degree, Superlative Degree Articles ( उपपद) इन तमाम तामझाम को पढ़ने समझने शब्दकोशों का चीरहरण करने के बाद हम करते क्या है ? फर्राटेदार बोलने की कोशिश करते हैं। अबे वो भाषा ही क्या जो समझ में ही ना आए। फर्राटेदार अमेरिकी लहजा अदरक लहसून सब करके हम करते क्या है ? Yeah Yeah Ok ok... Yeah Yeah.. i See.. ohh I can Understand, Thank you, Sorry मतलब साला आप कुत्ते की तरह भोंकते रहे और सामने वाले के पल्ले कुछ भी ना पड़े फिर भी Yeah Yeah Ok..okkk करता रहे और को लगे समझ गए। एक तो अंग्रेज़ी का कोई अस्तित्व है नही। आपको बताया जाएगा Before मतलब पहला और आप किसी को "पहले आप" कहने में "After You" हग के चले आते हैं। ना लहजे का पता ना भाव का ना शब्दो की समझ ना ही अभिव्यक्त क्रियाओं का ज्ञान, बस फर्राटेदार पेले पड़े हैं। जिस दिन हमने अपनी भाषा में कार्य करना और वरीयता देना शुरू कर दिया उसी दिन हमारा देश तरक़्क़ी कर जाएगा। लेकिन होगा कैसे जिस देश की सर्वोच्च अदालत अंग्रेज़ी में कानून झाड़े, जिस देश का संविधानिक मंच, अंग्रेज़ी में कानून बनाए उस उस देश के नागरिक अंग्रेज़ी बतियाए और वहां आप विश्वगुरु बनने की कामना करते हैं ? जहां बस राज्य भाषा हिंदी है बाक़ी सब अंग्रेज़ की औलाद। जिसे ए, बी,सी का भी ज्ञान नही वो आपको नब्बे दिनों में फर्राटेदार भोंकना सिखाता है। ना इसकी कोई रोकटोक है ना ही हमे कोई चिंता। जिस देश में हमारी अपनी मातृभाषा का उपयोग नगण्य हो जहां बच्चें हिंदी लिखने,बोलने, पढ़ने को अपमान समझे उस देश को हम विश्वगुरु बनाने का सामना देख रहे हैं। जड़ो का पता नही तने आसमान चूमेंगे 😏
Ye tmhara personal opinion hai.
ReplyDeleteJisko English sikhna hai wo sikhega. Jisko English nhi sikhna wo nhi sikhega. Itna utawalapan shi nhi h
Bat mere opinion ki nahi hai na hi english sikhne ki bat hai english bolne ki style ki... Kya hum aaram se nahi bol sakte hain ?
Delete