फ्यूचर ऑफ मेडिकल साइंस

आने वाला कल आज से ज़्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

जो चीज़ विदेशों में आज आती है हमारे देश में आने में पच्चास साल लग जाते हैं। छोटे शहरों में तो सदियां गुज़र जाती है विकास की राह तकते तकते।

जहाँ बाक़ी देश एआई पे ध्यान दे रहे हैं नई नई तकनीक ईजाद कर रहे हैं। हम मंदिर मस्जिद अल्लाह भगवान पे ही अटके पड़े हैं।

देश में जहाँ विज्ञान को आगे होना चाहिए था वहाँ बाबाओं को आगे किया जा रहा है।

सिंधु घाटी सभ्यता में इतने पुरातात्विक अवशेष नही निकले होंगे जितने 2014 के बाद इस देश में बाबा निकल आए।

देश की रफ़्तार अचानक से चलते चलते रुक गई। जहाँ विज्ञान,ज्ञान,और तकनीक पे बात होनी चाहिए थी वहां हम पर्ची से भविष्य देख रहे और बाबाओं से बवासीर कब ठीक होगा, हमारे हसबैंड की तोंद कैसे कम होगी उसपे सवाल कर रहे हैं।

बाबाओं की एक खेप निकल के आगयी। ज्ञान का सागर रुक सा गया अंधविश्वास बढ़ता ही जा रहा है। मौलवी मौलाना, पंडित, बाबा ,मंदिर मस्जिद, दुआ, नमाज़, हनुमान चालीसा में ये देश उलझ के रह गया।

दुनिया स्पेस पे जाने की तैयारी कर रही है हम किस ईमारत के नीचे मंदिर था ये ढूंढ़ने में समय बर्बाद कर रहे हैं।

जो देश कभी सुकरात,आर्यभट्ट का था आज वो देश अज्ञानता की ओर बढ़ रहा है।

जहाँ मेडिकल साइंस दिन रात नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, हमारे यहाँ आज भी बेसिक ईलाज भी पुराने तरीक़े से होता है।

फ़िलहाल बात करते हैं आने वाले वक्त की।

आने वाला वक़्त एआई का है, जो इसके साथ क़दमताल मिला के चलेगा वही विजेता बनेगा।

सभी देश इसको गंभीरता से ले रहे हैं। चैट जीपीटी, गूगल जैमिनी, मेटा, ग्रोक  जैसे एआई टूल्स का सही इस्तेमाल कर रहे हैं। हमे फ़ोटो बनाने और वीडियो बनाने में ही लगे हैं।

देश के प्रधानमंत्री जी भी खराब हैं बेटा रील बनाओ ,पकौड़े तलो, और सामने विश्वगुरु बनने के देखो।

मेडिकल साइंस की आने वाली तकनीक देश के भविष्य को बदलने वाली है। लेकिन उसपर ज़ोर नही है।

जो टेक्नोलॉजीज आरही है वो कितनी कारगर है इसका हमे अंदाज़ा भी नही। ख़ासकर हमारे देश के लिए तो ये वरदान है क्योंकि हर चौथा व्यक्ति किसी ना किसी रोग से ग्रस्त है।

एआई डायग्नोस्टिक। (Ai diagnostics)

आने वाले वक़्त में आपको सीटी स्कैन, एमआरआई, खून की जाँच करवाने किसी पैथोलॉजी लैब नही जाना होगा। आपके मोबाइल पे ही सारी मशीन होगी। जो आपकी बॉडी को स्कैन करेगी। ख़ून का नमूना घर देते ही वो दस मिनट में बता देगा क्या रोग है आपको। 

चीन ने तो एक क़दम आगे बढ़ते हुवे अपने नागरिकों के लिए पब्लिक टॉयलेट पे ही हेल्थ रिसर्च लैब बना दी है। जहाँ आप पेशाब, पैखाना करते हुवे मिनटों में बता देगा आपको क्या कमी है। टॉयलेट सीट पे ही डिस्प्ले लगा है जो आपकी रियल टाइम रिपोर्ट बताता है। 

जेन-एडिटिंग क्रिसपीआर। (Gene- editing CRISPPR)

एक ऐसी टेक्नोलॉजी जो आपके डीएनए को बदल कर आपके अंदर से बीमारी को बिल्कुल मिटा देगा। जिन्हें अनुवांशिक बीमारी है वो अब इसके द्वारा सही हो सकते हैं। आपकी रोक प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देना। भविष्य में आपको कोई बीमारी नही होगी ना किसी वायरस से ना किसी बैक्ट्रिया से। कोविड को देखते हुवे वैज्ञानिक ऐसी तकनीक बना रहे हैं जो भविष्य में हर तरह की बीमारी को आपके शरीर तक पहुँचने से रोक सके। आपके डीएनए में बदलाव करके आपके जन्मजात रोग को ख़त्म करके आपको प्रतिभाशाली बना देगा। आप जैसा चाहेंगे ख़ुद को मॉडिफाइड करवा कर बनवा सकते हैं। फिर चाहे आपके अंदर या आपके ख़ानदान में कोई पढ़ा लिखा ना हो लेकिन आप टॉपर बन जाएंगे। आपके दिमाग़ को, आपके डीएनए के ज़रिए विकसित कर दिया जाएगा।

थ्री डी बियोप्रिन्टिंग। (3D Bioprinting)

एक ऐसी तकनीक जो आपके शरीर के किसी भी अंग को पुनः बना सकेंगे। इससे अंग प्रत्यारोपण के लिए किसी डॉनर की आवश्यकता नही पड़ेगी। आपके हाथ,पैर,दिल गुर्दा,फेफड़ा, कलेजी को हूबहू आपके शरीर के अंग जैसा ही बनाया जा सकेगा और उतना ही नाज़ुक और कारगर। 

रोबोटिक्स सर्जरी। (Robotics surgery)

अब आपको किसी डॉक्टर के लिए महीनों इंतेज़ार नही करना पड़ेगा, डॉक्टर हो ना हो, किसी दूसरे देश हो, या विदेश में ईलाज करवाना हो आप रोबोटिक्स सर्जरी के द्वारा दूर देश बैठे बैठे ही ओटोमेटिक सर्जरी करवा पाएंगे। इसमे ना ज़्यादा चीरा लगने का डर रहेगा ना खून बहने का। इसे इस तरह डिज़ाइन किया जा रहा है कि भविष्य में सर्जरी के लिए आपको डॉक्टर की आवश्यकता नही पड़ेगी।

एमआरएनए वैक्सीन (mRNA Vaccine)

कोविड के बाद एक ऐसी वैक्सीन की ज़रूरत महसूस हुई जो आने वाले कल में भविष्य में हर हर तरह के रोगों के लिए एक वैक्सीन होगी।

भुखार हो या कैंसर, किसी भी तरह का वायरस जनित रोग को होने से बचाएगा। कैंसर में होने वाले थ्रेपी की तक़लीफ़ को पूरी तरह ख़त्म कर देगा।

सेहत मंद घड़ी  (Wearable Health Watch)

ऐसी स्मार्ट वॉच जो आपके बीपी,हार्ट अटैक और बाक़ी बीमारियों का पता समय से पहले लगा लेगी,उसका अलर्ट आपके डॉक्टर को चला जाएगा। आपको ख़ुद डॉक्टर तक पहुंचने से पहले मेडिसिन के नाम, खाने के तरीक़े, व्यायाम को बता देगी। अगर आप बेहोश होगए तो आपके परिवार को कॉल करके बताएगी की आपके साथ क्या दुर्घटना घटी है। आपकी हेल्थ रिपोर्ट आपके परिवार को डॉक्टर को हर हफ़्ते देती रहेगी। भविष्य में हार्ट अटैक की संभावना को कम किया जा सकता है। शुगर, बीपी के मरीज़ का ईलाज वक़्त पे हो सकेगा। कितना बीपी है,शुगर है, सब पता चल जाएगा। आप स्ट्रेस से डिस्टर्ब है या मूड ऑफ है सब बता देगी आपकी ये घड़ी।

एक से एक तकनीक आ रही है। और हमारे यहाँ मंदिर ,मस्जिद, से ही फुर्सत नही है। मुजरा जमात इतनी हो चुकी है कि भविष्य में लैब बनवाने की जगह उमराव जान ,लल्ली बाई का कोठा बनवाना पड़ेगा। जिसको देखो वही सोशल मीडिया पे बाबू ज़रा हट के रे कमरिया ज़रा लचके रे किए पड़ा है। खट्टा खाने के बाद भी मीठे पैदा हो रहे है। हम चुनौतियों से नही चुनौतियों हमसे परेशान है कि इन्हें अब कौन सी चुनौती दी जाए।


Comments

Popular posts from this blog

IMAM ZAMANA A.S KI ZAHOOR KI ALAMATEN

कर्बला का अर्बाइन अपने आप में एक अजूबा है,जाने कैसे ?

खून से लिखी यहूदियों की दास्तान (द किलर ऑफ इनोसेंट,होलोकॉस्ट विलेन हिटलर या यहूदी ?)