जौनपुर से किस प्रत्याशी से जनता का कितना लगाव, जाने ग्राउंड रिपोर्ट

शीराज़ ए हिन्द के नाम से विख्यात गंगा जमुनी तहज़ीब का मरकज़ इल्म ओ अदब का शहर नज़ाकत और नाफ़ाक़त कि बहती लहर, दिल में शहद ज़बान में ज़हर, वल्लाह उसपर चुनावी  क़हर कुछ ऐसा है हमारा शहर।
हम बात कर रहे हैं जनपद जौनपुर की 9 विधानसभा वाला जौनपुर राजनीतिक गलियारे का भीष्म पितामह है यहां इस रणक्षेत्र से एक से एक राजनीतिक योद्धा निकले हैं। यही वो शहर है जहां भाजपा के दिग्गज नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी चुनाव हारें हैं। यही वो शहर है जहां योग से योगी तक लोदी से मोदी तक पधारे हैं। जनपद जौनपुर की सबसे ज़्यादा चर्चित हॉट सीट सदर की है जहां अबतक भाजपा कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। सपा के उम्मीदवार की अभी घोषणा नही हुई है सपाइयों में खलबली मची हुई है इस देरी के कई मायने निकाले जाने लगे हैं। सैकड़ों उम्मीदवारों की उम्मीद का समुंदर है जौनपुर कौन कहाँ डूबेगा कौन कैसे निकलेगा इसका फैसला जनता करेगी। इसी कड़ी में सदर विधानसभा की जनता से रूबरू होकर यहां के हालात पर चर्चा की गई कि किस पार्टी के उम्मीदवार को इस बार वोट कर रहे हैं आप जनता का जवाब है पार्टी के नेता को नही अपने बीच के बेटा को वोट देंगे जो हमारे बीच का हो हमारी आवाज़ को उठाता रहा हो। 2012 मे विधायक बने नदीम जावेद की चर्चा सबसे ज़्यादा थी शहर में क्योंकि नदीम जावेद ने जनपद जौनपुर के लिए काफी काम किया था। 2017 मे सपा-कांग्रेस गठबंध के प्रत्याशी बनाए गए नदीम जावेद को जनता ने हारा दिया था। नदीम जावेद ने सोचा था उन्हें सपा वोट बैंक का फ़ायदा मिलेगा पर सपा का वोट भाजपा के उम्मीदवार गिरीश चंद्र यादव में बंट गया था। यहाँ जाति समीकरण का काफी बोलबाला है, क्षेत्रीय और जाति आधारित उम्मीदवार को जनता सर आँख पर बैठा लेती है पर इसका अपवाद 2012 में नदीम जावेद साबित हुवे थे। इस बार नदीम जावेद जैसा ही जोश ओ जज़्बा अगर किसी प्रत्याशी में जनता देख रही है जिसे वोट देना चाहती है तो वो है कांग्रेस पार्टी के ज़िलाध्यक्ष वा सदर विधानसभा के उम्मीदवार फैसल हसन तबरेज़ को। जब इस बारे में जनता की राय जानी गयी कि आप फैसल हसन तबरेज़ को ही क्यों वोट देना चाहते हैं तो उनका जवाब था फैसल हसन तबरेज़ क्षेत्रीय और ज़मीनी स्तर के नेता है जिनका जुड़ाव हमेशा से जनता के साथ रहा है किसी भी समय उनसे लोग मिल सकते हैं वो जिससे एक बार मिल लेते हैं तो नाम सहित उसको पहचान लेते हैं। छोटो को आशीर्वाद और बड़ों को प्यार एवं सम्मान देते हैं इसी वजह से हमारी पहली पसन्द फैसल हसन तबरेज़ हैं। जब जनता से पूछा गया क्या फैसल हसन तबरेज़ से आप जौनपुर की तरक़्क़ी की उम्मीद करते हैं ? तो जनता ने जवाब दिया जो शख़्स दो दशक से ज़्यादा निस्वार्थ भाव से पार्टी से जुड़ा हुवा हो जिसे उसकी क़ाबिलियत के कारण पदाशीष किया गया हो जिसपर पार्टी ने भरोसा किया हो उस शख़्स से जौनपुर के सभी व्यक्ति को कुछ करने की उम्मीद है जिस तरह औरों को देखा गया है एक बार फैसल हसन तबरेज़ को भी देख लिया जाएगा हमारा क्या चला जाएगा सभी को मौक़ा दिया गया है एक बार फैसल हसन तबरेज़ को भी मौक़ा दे दिया जाएगा। हमे यक़ीन है फैसल जीतने के बाद जनता के लिए अवश्य काम करेंगे यहाँ की बुनियादी समस्या से वो अच्छी तरह से वाकिफ़ है जिसका समाधान वो बाखूबी कर सकते हैं। हमे हमारे बीच का जनप्रतिनिधि चाहिए ऐसा नही जो आए चुनाव लड़े और फ़ुर्र होजाए जैसे हमारे सांसद महोदय पाँच साल से ग़ायब है दिखे नही इस बार अगर वोट मांगने आएंगे तो जनता उन्हें भगा देगी, जो भी आए अपने बीच का आए बाहरी और भौकाली ना हो जनता का बेटा हो लोगों नेता ना हो।

Comments

Popular posts from this blog

IMAM ZAMANA A.S KI ZAHOOR KI ALAMATEN

कर्बला का अर्बाइन अपने आप में एक अजूबा है,जाने कैसे ?

अमेरिका-ईरान-इज़राइल की जंग क्यों है ? चलते है इतिहास के पन्नों में छुपे राज़ में