डेंगू की बैठक

डेंगू ने आपात बैठक बुलायी जिसमे मुख्य रूप से मलेरिया, टायफाइड, इबोला, ज़ीका वायरस, न्यूमोनिया, इत्यादि सम्मिलित हुवे । डेंगू ने चिंता जताते हुवे बताया कि Middle East Respiratory Syndrome (MERS), Severe Acute Respiratory Syndrome (SARS) SARS-COV- जैसे अत्याधुनिक तकनीक ने COVID-10 NOBEL CORONA VIRUS जैसे नवीन उत्पाद को बाज़ार में नवंबर माह में चीन के वुहान शहर में उतारा आज Covid-19 की मार्केट वैल्यू इतनी ज़्यादा बढ़ गयी है कि हमारे ऊपर बेरोज़गारी के बादल मंडराने लगे हैं । एशिया से लेकर अफ़्रीका तक जहाँ हमारी ब्रांड वैल्यू इतनी ज़्यादा थी आज वो भी कोरोना वायरस को को तवज्जों देने लगे हैं जिस तरह साधारण तकनीक को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ख़त्म कर दी जिस तरह जावा C++ HTML ने DOS को ख़त्म कर दिया इंटरनेट ने CD कैसेट को ख़त्म कर दिया यूट्यूब और टिकटोक ने सिंगर ,अभिनेता के घमण्ड को ख़त्म कर दिया उसी तरह एक दिन ये कोरोना हमे ख़त्म कर देगा । 
मलेरिया और टाइफाइड ने आगे बढ़ के कहा हाँ डेंगू भाई आप सही कहते हो अब तो किसी के पास जाकर रिक्वेस्ट करनी पड़ती है कि भईया जी 7-14 दिन टारगेट के सापेक्ष 1-2 दिन के लिए ही बीमार होजाओ पर कोई भी ख़ौफ़ नही खाता । उधर केजरीवाल के ख़ानदानी ब्रांड खाँसी-ज़ुखाम की डिमांड इतनी बढ़ती जारही है कि कोई कोई भी आकककक छीं भी कर दे या खो-खो खांस दे तो पूरे प्रशासनिक अमले के हांथ पाव फूल जाते हैं पूरा महकमा उसके ट्रीटमेन्ट में लग जाता है । हमारे उत्पाद के एकाक ग्राहक भी अगर किसी हॉस्पिटल में रहते हैं तो डॉक्टर डरता नही है पहले लोग कितना डरते थे अब सारा खौंफ खाँसी-ज़ुखाम ने हाईजैक कर लिया ।
अब डेंगू भैया खड़े हुवे और कहा मित्रोंओओ जैसा कि आप सभी जानते हैं यूरोपीय देशों में मेरी कितनी दहशत थी पर जबसे भारत में अपना उत्पाद उतारा यहाँ वालो ने पपीते की पत्ती, बकरी का दूध, कीवी जैसे सामानों को खा कर मुझे अपंग बना दिया साथ ही अपना ये नुस्ख़ा यूरोपीय देशों को भी बता दिया अब तो साला कौनो ख़ौफ़ रह ही नही गया हमारा इतना कह कर डेंगू भईया रोने लगे
मलेरिया खड़ा हुआ और कहा भईया हमारे समाज की विरंगनियाँ हमारी योद्धा हमारा शौर्य, हमारा गौरव "मादा मच्छर" भी अब बीमारी जैसे ख़ानदानी पेशे को छोड़ कर उस कोरोना के प्यार में गिरने लगी है ऐसा ही रहा तो हम सब कुंवारे मर जाएंगे कुछ कीजिये । ज़ीका वायरस खड़ा हुआ कहा भाइयों मैं भी उसी चमगादड़ का अंश हूँ पर मुझे कोई नही पूछता आज सबके सब कोरोना के दीवाने होते जारहे हैं । इतना कहकर सभी रोने लगे बैठक बहुत भावुकता वाले माहौल में संपन्न हुई आगे की रणनीति बनने तक बैठक को स्थगित कर दिया गया ।
इस मौके पर सर दर्द, बदन दर्द, पेट दर्द, उल्टी, टट्टी आदि गणमान्य उपस्थित रहें । व्यस्तता की वजह से खाँसी-ज़ुखाम, सांस फूलना उपस्थित नही थे । कार्यक्रम का संचालन CBC ग्रुप ने किया तथा अध्यक्षता श्री पेरासिटामोल पप्पा जी ने की ।

Comments

Popular posts from this blog

IMAM ZAMANA A.S KI ZAHOOR KI ALAMATEN

कर्बला का अर्बाइन अपने आप में एक अजूबा है,जाने कैसे ?

अमेरिका-ईरान-इज़राइल की जंग क्यों है ? चलते है इतिहास के पन्नों में छुपे राज़ में