नशा किसी का भी हो जब सर पर चढ़ेगा तू घर को ही तोड़ेगा
नशा किसी भी प्रकार का हो ख़तरनाक होता है बात करें अगर नशे के प्रकार की तो उसमें गांजा,अफ़ीम, हेरोइन, चिल्लम, कच्ची शराब, देसी शराब, अंग्रेज़ी शराब, तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट, मुख्य है । कुछ स्थानीय नशा भी होता है कुछ आइंस्टीन की औलाद नया नया नशा ईजाद करते हैं जैसे सिगरेट की राख को चाय में घोल कर पीना आयोडेक्स को ब्रेड पर लगा कर खाना फँसाडील का सिरप पीना डाइजापाम का इंजेक्शन लगाना और भी बहुत सारे नशे करने के तरीक़े है और उनके कारोबारी है । अब बात करें अगर कैंसर की तो हर नशा अपने आप मे एक बीमारी है किसी प्रकार के नशे से आप ग्रेट खली नही बनते हैं । हर नशे की तरह जौनपुर में भी एक नशा होता है "दोहरे" का नशा जिसे जौनपुर वाले कैंसर का मुख्य कारक मानते है । जौनपुर में 3-4 दोहरा बहुत मशहूर माना जाता है शंकर, गणेश, राजू, का दोहरा उसके अतरिक्त जौनपुर में अब हर गली मोहल्ले में देखा देखी दोहरे का कारोबार फलने फूलने लगा । जिस तरह कोकाकोला बनाने की एक सीक्रेट रेसिपी होती है उसी तरह दोहरे की भी रेसिपी है जिस प्रकार बेनीराम की ईमारती कोई दूसरा नही बना सकता उसी तरह दोहरे के भी कुछ पद्धति है उसमें कितनी मात्रा में क्या मिलाया जाए कितना मिलाया जाए और किस प्रकार मिलाया जाए । दोहरा बनाने वाले प्रमुख कारोबारियों से बात करने पर ज्ञात होता है उनके दोहरे की जाँच लखनऊ की औषधि वैधशाला में होती है जिसमे किसी प्रकार का नशा नही पाया गया । दोहरे में कत्था,गीली सुपारी,पिपरमेंट मिलाया जाता है उसके साथ अलग से तम्बाकू दिया जाता है क़रीब क़रीब इसे सभी वर्ग के लोग खाते हैं । मैं ये नही कहता कि दोहरे से नुक़सान नही होता पर ज़रूरी नही दोहरा खाने से ही कैंसर हो मुख का कैंसर, गुटखा,तम्बाकू, खाने से भी होसकता है । जहाँ तक मैंने देखा है मुख कैंसर ज़्यादातर तम्बाकू खाने वालों को हुआ है । तम्बाकू में निकोटिन होता है जिसकी 50-60 मिलीग्राम की मात्रा दिनभर खाने से शरीर को नुक़सान पहुँचता है उसके साथ खाने वाला चूना मिलाया जाता है जिसका रासायनिक नाम कैल्शियम ऑक्साइड होता है । निकोटिन और कैल्शियम ऑक्साइड के मिश्रण से एक अलग यौगिक क्रिया होती है । हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के अम्ल, विटामीन, प्रोटीन जैसे तत्व रहते है हर क्रिया की एक प्रतिक्रिया होती है अत्यधिक मात्रा में तम्बाकू का सेवन करने से चूना हमारे मुँह को काट देता है जिससे धीरे धीरे ज़ख़्म होने लगता है पर नशे के आदि व्यक्ति उसे नज़रंदाज़ करते रहते है और आगे चल कर यही छोटा सा घाव विकराल रूप ले लेता है जिसे कैंसर के नाम से जाना जाता है । शराब से पेट का कैंसर होता है । सिगरेट से फेफड़े का तम्बाकू गुटखे से मुख का फिर अकेला दोष दोहरे को ही क्यों दिया जाता है ? अगर रोक लगनी है तो सभी नशीले पदार्थों पर रोक लगे जिसप्रकार दोहरा है वैसे ही तम्बाकू और गुटखा भी है उसपर भी रोक लगनी चाहिए । दोहरा बनाने वाले भी टैक्स अदा करते हैं उनकी भी जाँच होती है । जिस तरह किसी नामी गिरामी कंपनियों की नकली वस्तु बना कर बाज़ार में बेची जाती है उसी प्रकार दोहरे का भी कारोबार होने लगा है । नकल करने और पैसा कमाने की अंधी दौड़ में अज्ञानी लोग जो इस पेशे में नही है विभिन्न तत्वों से दोहरा तैयार करते है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है । दोहरा बेशक़ नशे का सामान है औऱ नशा सभी चीज़ का ख़राब है पर सिर्फ़ दोहरे को कैंसर का कारण मानना उचित नही । मेरे सामने अब तक कैंसर के जितनी भी केस हुवे है ज़्यादातर तम्बाकू खाने से हुवे है । अगर इंसान का दिन ख़राब हो तो ऊँट पर बैठे आदमी को भी कुत्ता काट ले ठीक उसी तरह जब मौत आने को हो तो चॉकलेट खाने वाला भी शूगर से मर जाता है । हमारे यहाँ मिलावट और नकली सामानों ने इंसानों के जिस्म को खोखला कर दिया है और उससे ज़्यादा जागरूकता की कमी ने । अगर आपको लग रहा है गुटखा,दोहरा,तम्बाकू खाने से आपके मुख में कट रहा है या आपका मुँह नही खुल रहा है तो उस चीज़ को फौरन छोड़ दे । अधिकता किसी भी चीज़ की बुरी है । वो चाहे काजू,बादाम,अखरोट, मुर्गा,मछली,गोश्त, कुछ भी हो सभी चीज़ एक सीमा तक खानी चाहिए । शराब भी दर्द को कम करती है पर उसी शराब का आदि बनाने से वो लिवर किडनी ख़राब कर देती है ,सिगरेट भी एक पल के लिए सुकून देगा, अफ़ीम, गांजा, गुटखा दोहरा, तम्बाकू एक वक्त के लिए अच्छा है पर उसे आप अगर आदत बना लेंगे तो वो आपको तबाह कर देगा । अगर नशा मुक्त करना है तो सभी प्रकार के नशे के लिए आवाज़ उठाए दोहरा को ही सिर्फ़ कारक ना माने । नशा सब बुरा है वो चाहे शराब का हो औरत का हो गुटखे का हो गेम का हो किसी भी चीज़ का हो उसका सीधा रास्ता आपकी बर्बादी से होकर जाता है । बाद मे आपको पछताना पड़ता है नशे की हाल में हमारी सुधबुध समाप्त होजाती है अच्छा बुरा अपना पराया घर बाहर सब भूल जाते हकन हम ।
Comments
Post a Comment