मोहम्मद मुज़म्मिल ने किया "Impossible" को Pass-Able

इम्पॉसिबल कुछ भी नही 
कहते हैं इज़्ज़त दौलत और शौहर सौतन की तरह होती है एक आती है दूसरी रूठ जाती है पर मोहम्मद मुज़म्मिल ने इस इम्पॉसिबल को भी पॉसिबल बना दिया।
कम उम्र में अगर इज़्ज़त शोहरत और दौलत तीनो प्राप्त होजाए तो लोगों के क़दम डगमगा जाते हैं परंतु मोहम्मद मुज़म्मिल ने इस इम्पॉसिबल को भी पॉसिबल बना दिया।

जनपद जौनपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद मुज़म्मिल किसी परिचय के मोहताज नही है ये युवाओं का अटूट भरोसा और हौसलों की जान है। 
शहर की मशहूर कोचिंग न्यू लाइट के शिक्षक साथ ही विभिन्न स्कूल-कॉलेज के अतिथि प्रवक्ता मोहम्मद मुज़म्मिल ने कम उम्र में अपनी मेहनत और क़ाबिलियत से अलग पहचान बना ली है। जौनपुर  में कॉमर्स के जाने माने शिक्षकों में इनकी गिनती होती है साथ ही ये मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं जो विभिन्न कार्यक्रमों में युवाओं को अभिप्रेरित करते हैं उनके अंदर हौसला भरते हैं लंबी उड़ान का।
मोहम्मद मुज़म्मिल ने इज़्ज़त दौलत और शोहरत सभी कमाया है पर उनला कथन है ज्ञान शेयर करो लोगों की केअर करो इसी वक्तव्य को चरितार्थ करते हुवे  एक कल्याण संस्थान की स्थापना की SHARE AND CARE WELFARE TRUST के नाम से जिसका उद्देश्य ग़रीब बच्चों को मुफ़्त शिक्षा दिलाना और उनका कल्याण करना है।
मोहम्मद मुज़म्मिल का कहना है दुनिया में अगर रक्त रहित क्रांति अगर किसी चीज़ से संम्भव है तो वो बस शिक्षा है। शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जो ऊँच नीच ग़रीब अमीर के अंतर को मिटा कर बिना किसी जंग के क्रांति ला सकता है। शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालती हुई और लोगों को प्रेरित करती हुई अपनी क़िताब IMPOSSIBLE कुछ भी नही का कल विमोचन किया। जिसमें व्यापार से लेकर टूटे हुवे हौसलों को पंख कैसे लगाए जैसे बहुमूल्य मूल्यमंत्र को दर्शाया है।
आज समाज को सबसे ज़्यादा आवश्यकता है लोगों को अभिप्रेरणा देने की शिक्षा चिकित्सा और सुरक्षा के साथ भविष्य में कैरियर की चिंता से टूट चुके लोगों में ऊर्जा का काम करेगी मोहम्मद मुज़म्मिल की क़िताब। इस क़िताब को ज़रूर पढ़े और पहचाने अपनी कमियों और खूबियों को, मोहम्मद मुज़म्मिल ने विस्तार से हर पहलू को उजागर किया है युवाओं के लिए ये पुस्तक रामबाण साबित होगी। भविष्य की अनिश्चितता से लड़ रहे युवाओं को उम्मीद की नई किरण दिखाई देगी। 

मोहम्मद मुज़म्मिल को उनकी नई क़िताब इम्पॉसिबल के विमोचन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

IMAM ZAMANA A.S KI ZAHOOR KI ALAMATEN

कर्बला का अर्बाइन अपने आप में एक अजूबा है,जाने कैसे ?

अमेरिका-ईरान-इज़राइल की जंग क्यों है ? चलते है इतिहास के पन्नों में छुपे राज़ में